तीन दिवसीय ट्रांसफॉर्मर वीबीएस का समापन

नई दिल्ली: आई.पी.सी .दिल्ली स्टेट साउथ डिस्ट्रिक्ट संडे स्कूल एसोसिएशन ने ट्रांसफॉर्मर मिनिस्ट्री के सहयोग से किया हुआ तीन दिवसीय ऑनलाइन वी.बी.एस. आशिषित समापन किया है। अलग-अलग दिनों में बाइबल कहानियां, एक्शन सॉन्ग, गेम्स, क्राफ्ट वर्क और फन एक्टिविटी सेक्शन आयोजित करने में परमेश्वर ने मदद की। वी.बी.एस. जूम प्लेटफॉर्म पर 9 से 11 जुलाई शाम 5.00 बजे से शाम 7.00 बजे तक उपलब्ध थी।

इस वर्ष की विषय द रियल लाइफ चेंजर्स (प्रेरितों के काम 17:6) पर आधारित ट्रांसफॉर्मर थी। हर दिन, वी.बी.एस. में सभी उम्र के 250 से अधिक लोग दिल्ली, भारत के विभिन्न राज्यों और कुछ विदेशी देशों से भी ऑनलाइन में जुड़े थे।
IPC दिल्ली राज्य उपाध्यक्ष, पादरी के.वी जोसेफ के प्रार्थाना से VBS शुरू किया।
उदघाटन संदेश पादरी सैम जॉर्ज (IPC दिल्ली राज्य सचिव) ने दिया।

पादरी सैम करुवाट्टा (अधीक्षक – दक्षिण जिला संडे स्कूल) और भाई एम.एम. साजू (सचिव-साउथ डिस्ट्रिक्ट संडे स्कूल) के नेतृत्व में एवं साउथ डिस्ट्रिक्ट संडे स्कूल कमेटी के सदस्यों के सहयोग से वी.बी.एस की व्यवस्था की गयी.
वीबीएस का समापन पादरी के. जे. सैमुअल (उपाध्यक्ष, आई.पी.सी दिल्ली राज्य दक्षिण जिला) की प्रार्थना और आशीर्वाद के साथ हुआ।

- Advertisement -

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.